। माध्यमिक ब्लॉक स्तरीय ट्रायल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न।
नारसन। हरिद्वार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक लिबरहैरी द्वारा माध्यमिक ब्लॉक स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें नारसन ब्लॉक के नेहरू इंटर कालेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक हरदौली जट्ट, केवल कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर, अटल राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक टिकोला कला, पीएम श्री इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण एवं विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर जबरदस्त प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहैरी के प्रधानाचार्य भारतवीर मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने इस अवसर पर कहा की खेल के माध्यम से ही हम अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता मे संजीव राणा एवं अरुण खरे का मैच संचालन जबरदस्त रहा।
ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया इस ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता से चयनित छात्र नरसिंह ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर जिला स्तरीय खेल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में राजीव चौधरी, अनुज कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक रवि कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक चौधरी रिशिपाल, अमरिंदर गांधी , विपिन,प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडे, अलीशा चौधरी एवं आलोक कुमार द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।
