देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार में किया गंगा पूजन
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण को लेकर जो कार्य किए है वो अकल्पनीय है आज संत समाज मोदी के दीर्घायु की कामना करता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है आज मोदी देश ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप स्थापित हुए हैं विकसित भारत के संकल्प के साथ आज पूरा भारत मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है गंगा सभा अध्यक्ष राज्य मंत्री नितिन गौतम और गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने प्रधान मंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल के लिए बधाई शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा मोदी जी के सशक्त नेत्तृत्व में आज भारत ना केवल सुरक्षित है बल्कि जमीन से लेकर आकाश तक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है
इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष किशन बजाज जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी पार्षद मुकुल पराशर विदित शर्मा पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा मंडल महामंत्री देवेश ममगई युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा उज्जवल पंडित सिद्धार्थ चक्रपाणि विश्वास शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
