।। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो खो ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न।।

।। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है _ श्यामवीर सैनी ।।

नारसन। हरिद्वार। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की ट्रायल प्रतियोगिता विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन, हरिद्वार के प्रांगण में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के रुड़की, बहादराबाद, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर, नारसन ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय के चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किया इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने अपने संबोधन में कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मंच पर भाजपा सफाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीलाल ने उपस्थित होकर मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सालार, विद्यालय के प्रबंधक सतीश सालार, एवं राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के पूर्व मंत्री रविंद्र रोड ने मुख्यअतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में भगवानपुर और बहादराबाद के बीच में हुआ जिसमें बहादराबाद विजई हुआ।
अंडर-19 बालक वर्ग में वंश, विनय, दक्ष, सक्षम, रुद्रा, सुधांशु, धर्मेश, अभिमन्यु, नितेश वर्मा, आदित्य, दीपांशु एवं बलदेव।

अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी, शीतल, साक्षी, सिमरन, दिव्यांशी, नंदिनी, वर्षा, प्रियांशी, राधिका, कृष्टि एवं शिवम कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपना स्थान बनाया।
जिला माध्यमिक विद्यालय खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया इस ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय माध्यमिक खो खो प्रतियोगिता नैनीताल में आयोजित होगी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में अरुण खरे, राजीव चौधरी, अनुज कुमार, पवन राणा, धनंजय मलिक, संत कुमार, ओम सिंह, रविंद्र रोड, मनीष कुमार, नवीन सैनी, आर एल बड़ौनी , विनोद रयाल, सुषमा पांडे, प्रीती जोशी, सोनिया सैनी, अलीशा चौधरी, योगराज सिंह, मांगेराम मौर्य आलोक द्विवेदी आदिल उपस्थित होकर खेल में सहयोग दिया।
