हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण,वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन सहित अनेक लोग रहे मौजूद

हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण,वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन सहित अनेक लोग रहे मौजूद

 

रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन व पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक नीरज कपिल एवं ब्यूरो सदस्यों साथ मिलकर उत्तराखंड का लोकपर्व हरेलापर्व के अवसर पर अपने बूथ नंबर 42 पर प्रकृति के शुद्ध वातावरण व पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्द्धन बनाएं रखने के उद्देश्य से औषधि वृक्ष कढ़ी पत्ता एवं जामुन वृक्षों को लगा वृक्षारोपण किया,इसके अलावा तहसील परिसर बूथ नंबर 112 में नीम व कनेर पुष्प के वृक्ष का वृक्षारोपण कर हमेशा प्रकृति को संरक्षण व संवर्द्धन प्रदान करने का संकल्प लिया।ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने समस्त महानगरवासियों से आह्वान किया कि आओ मिलकर प्रकृति संरक्षण व संवर्द्धन में एक पेड़ लगा अपना योगदान दें।प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।इस अवसर पर कृष्णदत्त धीमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्र सम्मान संघ,एड०हिमांशु कपिल,अभिनव गोयल,अशोक कुमार,सचिन गोंड़वाल,सुनील गोयल,अजय कपिल,अनुज आत्रेय,सुधीर चौधरी,मदन श्रीवास्तव,राकेश,पंकज जैन,राजेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *