सफ़ाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह पहुँचे मन्नाखेड़ी
सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह आज मंगलौर क्षेत्र के भृमण पर रहे इसी कार्यक्रम के तहत वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव मन्नाखेड़ी पहुँचे और वहाँ 18 व 20 सितम्बर को हुई शुभम व आकाश की मौत को लेकर उन्होंने दोनों के परिजनों से मुलाकात की साथ ही उन्हें ढाढस भी बंधाया इस पूरे मामले में उन्होंने कहा कि जैसे परितिथियो में शुभम और आकाश की मौत हुई है उसे देखकर लगता है कि यह आत्महत्या का मामला नही बल्कि किसी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है इस मामले उन्होंने क्षेत्र के आयु से भी बात की है और उन्हें बिल्कुल निष्पक्ष जाँच करने की बात कही
