नाबालिग की मौत; लोगों का प्रदर्शन, चूड़ियां फेंकने से गरमाया माहौल,

सुसवा नदी किनारे कूड़ा बीनने गई नाबालिग स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली। घटना के बाद यहां लोगों में आक्रोश हैं। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी बहस हुई। पथराव करने पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।

नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के चूड़ियां फेंकने से माहौल गरम गया। लोगों के पथराव करने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कोतवाली में भी पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।

केशव पुरी बस्ती में पुलिस बल ने लोगों पर लाठियां फटकारी। काफी देर तक दोनों पक्षों में जमकर बहस भी हुई। विधायक बृजभूषण गैरोला भी कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडी एम अपर्णा डोंडियाल, सी ओ संदीप नेगी और कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *