डा०शाजिया बनी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष,पार्टीजनों व समर्थकों ने दी बधाई

डॉ०शाजिया नाज के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया

रुड़की। जिला कार्यालय पर आयोजित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष संदीप राणा,महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी,जिला प्रभारी प्रदीप कंसल,आरिफ अब्दुल्ला,नगर प्रभारी सपना सोम की उपस्थिति में जनपद सहारनपुर की उभरती हुई महिला कांग्रेस नेत्री डॉक्टर शाज़िया नाज एडवोकेट को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए क्षेत्रीय सांसद इमरान मसूद ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे,जननायक व लोकसभा में ‌विपक्ष के नेता राहुल गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों को संग्रह के रूप में प्रचारित व प्रसारित करने के लिए डॉक्टर साजिया नाज एडवोकेट को सहारनपुर जिला कमेटी में उपाध्यक्ष व देवबंद प्रभारी मनोनीत किया गया है। डॉ०शाजिया नाज के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।बधाई देने वालों में जिला सचिव असगर आलम,महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा,मधु सहगल एडवोकेट,वंदना ठाकुर,शहनाज बेगम,पल्लवी बाला,जाह्नवी,धर्मपाल जोशी,उपमा सिंह,शहजाद उस्मानी,राहत खलील,जैद सिद्दीकी,आरिश सिद्दीकी,सोनू पठान,रजनी जाटव,कुलवंत कौर,रीना देवी,संतोष,नसीब खान,अख्तर खान आदि सहित सहारनपुर व देवबंद के लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *