रुड़की की पुरानी तहसील स्थित माता वाला बाग में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

रुड़की की पुरानी तहसील स्थित माता वाला बाग में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सौरभ मित्तल पुत्र मुकेश के रूप में हुई है, मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है, औऱ पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। आप पास के पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति देर शाम से अपने घर का दरवाजा बंद किए हुए था, जबकि व्यक्ति की पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने मायके गई हुई थी, उपरोक्त व्यक्ति की माता भी घर में साथ रहती थी लेकिन कल माता जी भी किसी रिस्तेदार के यहाँ गई हुई थी,सुबह ज़ब उपरोक्त व्यक्ति की पत्नि वापस आई तो दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दूसरे दरवाजे का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद स्थिति को गंभीर देख किसी ने पुलिस को फोन किया, तब मौके पर पुलिस ने पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी हॉस्पिटल भेजाl

पुलिस को आशंका है कि सौरभ ने आत्महत्या की होगी, मृतक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्तिथि साफ़ हो पाएगी, हालांकि मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम ग्रह पहुंच चुके है। जानकारी यह भी मिली कि मृतक को कुछ समय पहले किसी बीमारी के कारण हॉस्पिटल रहना पड़ा था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *