5 राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली सियासत, बंगाल में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में TVK की धमाकेदार एंट्री
Rahi Ki Kalam | नई दिल्ली
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति का नक्शा ही बदल दिया है। कहीं प्रचंड जीत देखने को मिली, तो कहीं चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।

बंगाल में BJP की सुनामी
बंगाल की 294 सीटों में से 293 पर आए नतीजों में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC महज 81 सीटों पर सिमट गई।
सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,114 वोटों से हार गईं।
वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 45.84% वोट मिले, जो TMC के 40.80% से करीब 5% ज्यादा है।

तमिलनाडु में TVK का जलवा
तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज देखने को मिला, जहां अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने जोरदार जीत के साथ राजनीति में एंट्री की।

करीब 60 साल से चली आ रही DMK और AIADMK की पकड़ इस बार कमजोर होती नजर आई।
अन्य राज्यों का हाल
- असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक बनाई।
- केरल में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सत्ता में फिर से जगह बनाई।
- पुडुचेरी में एनडीए ने अपनी सरकार बरकरार रखी।
PM मोदी का बयान
बंगाल में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। यह भारत के लोकतंत्र, परफॉर्मेंस की राजनीति और स्थिरता के संकल्प पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।

इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश की राजनीति अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। जहां एक तरफ बड़े राज्यों में सत्ता परिवर्तन हुआ है, वहीं नए राजनीतिक चेहरों और पार्टियों का उदय भी तेजी से हो रहा है।
