नर्सिंग एकता मंच के धरने को जन अधिकार पार्टी का समर्थन, वर्षवार भर्ती बहाल करने की मांग

नर्सिंग एकता मंच के धरने को जन अधिकार पार्टी का समर्थन, वर्षवार भर्ती बहाल करने की मांग

देहरादून : आज जन अधिकार पार्टी – जनशक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में एकता विहार, देहरादून स्थित धरना स्थल पर जाकर नर्सिंग भर्ती अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर के नेतृत्व में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थी वर्षवार भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग को लेकर 100+ दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने धरना स्थल पर अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर हजारों योग्य युवाओं को आयु सीमा के कारण बाहर कर दिया है। ये युवा कोरोना काल में फ्रंटलाइन पर खड़े थे, आज सरकार इन्हें बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है।”

जन अधिकार पार्टी की मांगें:
1. नर्सिंग अधिकारी भर्ती को पूर्व की तरह वर्षवार प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाए।
2. आयु सीमा से बाहर हुए अभ्यर्थियों को विशेष राहत देकर भर्ती में शामिल किया जाए।
3. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभ्यर्थियों को लिखित आश्वासन दें।
4. रिक्त पड़े नर्सिंग पदों पर तुरंत भर्ती कर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जाएं।

हेमा भण्डारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जन अधिकार पार्टी प्रदेशभर में नर्सिंग बेरोजगारों के साथ सड़क पर उतरेगी। पार्टी इन संघर्षरत युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, विधान सभा अध्यक्ष तारीफ हुसैन, वरिष्ठ नेता वसीम, दानिश सैफी, तौसीफ खान, एहतेशाम, अफ़ज़ाल, तौसिर खान, विधानसभा उपाध्यक्ष, रोहित कुमार, ब्रजपाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *