हिमाचल से लाकर उत्तराखंड में बेच रहा था शराब, पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली की पुलिस ने बाड़वाला में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित हिमाचल प्रदेश से कच्ची शराब लाकर उत्तराखंड के बाड़वाला में बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस आरोपित का अपराधिक इतिहास पता कर रही है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कोतवाली की पुलिस शुक्रवार रात में बाड़वाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि जमुनापुल की तरफ से बाड़वाला की तरफ आ रहे एक व्यक्ति के पास जरीकेन में कच्ची शराब है।

पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। जिसके पास से जरीकेन में पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान प्रदीप दास निवासी गडौग कालसी हाल निवासी डुमेट के रूप में बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *