पंचायत चुनाव ड्यूटी भी जरूरी है, लेकिन चुनाव ड्यूटी तय करने वाले कार्मिक शायद यह व्यावहारिक पहलू भूल गए कि किसी विद्यालय के सभी शिक्षकों को यदि चुनाव ड्यूटी पर भेजा जा रहा है तो वहां पठन-पाठन कौन करवाएगा। इससे अहम पहलू यह है कि बरसात के सीजन में नौनिहाल की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा।
देहरादून जनपद के 80 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों को चुनाव ड्यूट पर भेजा जा रहा है। ऐसे में शिक्षक अपने-अपने स्तर से उच्च अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं कि आखिर स्कूल की व्यवस्था किसको सौंपे। चुनाव से पूर्व रिहर्सल में भी ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को शामिल होना अनिवार्य है।
