समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट,महिला विंग ने करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर किया विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन 

समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट,महिला विंग ने करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर किया विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन


रुड़की।समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की महिला विंग ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर अग्रवाल धर्मशाला में ‘विशेष मेहंदी कार्यक्रम’ का आयोजन किया।यह कार्यक्रम संस्था की दूरदर्शिता और महिला विंग की अतुलनीय मेहनत का उत्कृष्ट प्रमाण बना,इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

महिलाओं का यह उत्साह दर्शाता है कि करवा चौथ का पावन पर्व भारतीय संस्कृति में महिलाओं की श्रद्धा,समर्पण और अटूट शक्ति का प्रतीक है।कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए संस्था की मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने महिला शाखा की प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि समर्पण संगठन ने जिस कुशलता से यह विशाल आयोजन किया है,वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अद्वितीय उदाहरण है।

उनके सकारात्मक उद्बोधन ने संस्था के कार्यों को मजबूती प्रदान की।इस अवसर पर अध्यक्ष रेनू गुप्ता,महामंत्री  प्रीति अग्रवाल,उपाध्यक्ष  नीलम सिंघल,कोषाध्यक्ष  बबीता यादव,सदस्य श्रीमती वंदना अग्रवाल,सुगंधा अग्रवाल,रितु रानी, दीपशिखा अवस्थी,उमा त्यागी, रिशु त्यागी,अनुराधा गोयल,चारु गोयल आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

पदाधिकारियों ने पूजा गुप्ता और सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सुहानी,परी,तमन्ना,शगुन,संगम,गायत्री, प्राची,शिखा,सिमरन, शालू,आदया,सोनम, संजीवनी,प्रियांशी, कनिका,नीलम शर्मा आदि युवतियों द्वारा मोनिका दुआ,रुचि शर्मा,शालू अग्रवाल,भूमि शरण,अंशिका सिंघल,संतोष गोयल, रेनू अग्रवाल,प्रतिभा सिंघल,पायल अग्रवाल,रेनू गर्ग, राखी गोयल,सृष्टि बंसल,रेनू बंसल,रितु सिंघल,राखी जैन,ममता अग्रवाल, रूही खुराना,सुनीता अरोड़ा,पूनम चौहान आदि सैकड़ों महिलाओं के अतिरिक्त समर्पण महिला विंग की सदस्यों को भी मेहंदी लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *