जनपद ऊधम सिंह नगर में IFAD टीम द्वारा परियोजना गतिविधियों का निरीक्षण एवं मध्यावधि समीक्षा (Mid Term Review) संपन्न

जनपद ऊधम सिंह नगर में IFAD टीम द्वारा परियोजना गतिविधियों का निरीक्षण एवं मध्यावधि समीक्षा (Mid Term Review) संपन्न

दिनांक 21 मई 2026 को IFAD टीम मेंबर्स के  आयुरजाना पुंतसागदावा एवं विनय तुली के साथ उपायुक्त परियोजना

(Deputy Commissioner – Project)  नरेश कुमार तथा प्रबंधक एम एंड ई (REAP)  विनय गुनवंत द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में परियोजना की मध्यावधि समीक्षा (Mid Term Review) के अंतर्गत प्रथम दिवस पर विभिन्न परियोजना गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सीबीओ स्तर पर संचालित लाइब्रेरी, मशरूम यूनिट, वे-साइड एमेनिटीज, कलेक्शन सेंटर एवं एआई डेयरी यूनिट (मधुबन गौशाला) का भ्रमण किया गया। इस समीक्षा के दौरान परियोजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति, संचालन व्यवस्था एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया गया।

 

इसके उपरांत आराधना सीएलएफ के बीओडी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें समूह की समस्त गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही महिला सदस्यों से उनके कार्यों, अनुभवों, आजीविका गतिविधियों एवं परियोजना से प्राप्त लाभों के संबंध में संवाद स्थापित किया गया। टीम द्वारा महिलाओं के प्रयासों एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस भ्रमण एवं समीक्षा कार्यक्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर से जिला परियोजना प्रबंधक  शुभंकर झा, सहायक प्रबंधक- एम एंड ई, सहायक प्रबंधक- लेखा, सहायक प्रबंधक- आजीविका, सहायक प्रबंधक- आई एंड एसआई, सहायक प्रबंधक- वैल्यू चेन, सहायक प्रबंधक- सेल्स सहित संबंधित ब्लॉक टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *