पदभार ग्रहण करने पर युवा समाजसेवी ने नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का किया स्वागत
रुड़की:

गंगनहर कोतवाली में हाल ही में प्रभारी निरीक्षक के रूप में मणिभूषण श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया है। उनकी नई तैनाती से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
मणिभूषण श्रीवास्तव इससे पहले सिविल लाइन कोतवाली में तैनात थे, जहां कांवड़ मेले जैसे संवेदनशील आयोजन को उन्होंने अपनी सूझबूझ और बेहतर कार्यशैली से सकुशल संपन्न कराया था। उस दौरान वे दिन-रात सड़कों पर रहकर व्यवस्थाओं को संभालते रहे और छोटे-बड़े विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाया, जिससे उनकी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई।
नगर के युवा समाजसेवी हाजी मोहम्मद इस्लाम कुरैशी ने अपने समर्थकों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचकर नए प्रभारी निरीक्षक का बुके भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
गंगनहर क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण रखना प्रभारी निरीक्षक की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आगामी समय में रमजान का पवित्र महीना और कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन भी होने वाले हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा।
