ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की बड़ी उपलब्धि
देहरादून:
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP–2026 के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय बहु-हितधारक मंच का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमों को सशक्त बाजार से जोड़ना और सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बीच सहभागिता को मजबूत करना रहा।

इस मंच में कुल 30 निजी भागीदारों ने भाग लिया, जिनमें से 18 भागीदारों ने लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए। इनमें हरिद्वार जनपद से 5 LOI संपादित होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार की स्वागत सीएलएफ के साथ कई निजी कंपनियों ने समझौते किए।

Grow Himalaya Pvt. Ltd. ने स्वागत सीएलएफ को 1000 सांभरानी कप का ऑर्डर दिया।
Abhinandan Aroma & Farm Pvt. Ltd. ने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के उपयोग से सांभरानी कप और इंसेंस कोन के नवाचार हेतु LOI पर हस्ताक्षर किए।
Rasparna Green Pvt. Ltd. ने भी उत्पादों की खरीद और संयुक्त कार्य के लिए सहमति दी।उत्तराखंड हाट के प्रतिनिधि पवन किरौला ने पैकेजिंग, ब्रांडिंग और लेबलिंग में सहयोग का आश्वासन दिया।
Treta Organik Pvt. Ltd. ने सांभरानी कप, इंसेंस कोन और मसालों के साथ संयुक्त कार्य करने के लिए समझौता किया।
यह आयोजन महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने, ग्रामीण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, परियोजना निदेशक झरना कमठान, परियोजना उपायुक्त नरेश कुमार, डेप्युटी डायरेक्टर महेंद्र सिंह यादव और हरिद्वार के सहायक प्रबंधक (सेल्स) अमित शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
