मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में महिला उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न
हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को एपीडी/डीएमएम नलिनीत घिल्डियाल की अध्यक्षता में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एलडीएम डी के गुप्ता, आर lसेटी निदेशक शिवकुमार, डीपीएम-रीप संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक, रीप परियोजना एवं एनआरएलएम के समस्त जिला, ब्लॉक एवं सीएलएफ स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्लाउड किचन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला उद्यमियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान महिला उद्यमियों द्वारा संचालित क्लाउड किचन उद्यमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, ऋण स्वीकृति एवं उद्यम संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर गहन चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिला उद्यमिता को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमों को सुदृढ़ कर स्थायी आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
