युवाओं में रचनात्मक शैली सकारात्मक विकास करती है_प्रोफेसर राजीव कुमार
रुड़की,
हरिद्वार (उत्तराखंड) भारतीय प्रबंध संस्थान, काशीपुर मे चल रही मैनेजमेंट डेवलपमेंटऑन लीडरशिप कार्यशाला के दूसरे दिन प्रोफेसर राजीव कुमार ने युवाओं में रचनात्मक कार्यों के महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर को उन्होंने अपने संबोधन में कहा युवाओं मे रचनात्मक शैली सकारात्मक विकास करती है।

कार्यशाला के दौरान डॉक्टर मोहम्मद अली खान प्रोफेसर देवजनी चटर्जी, एवं डॉक्टर सिद्धांत माथुर ने डाटा प्रबंध, पुस्तकालय के स्रोत, सीखने के सिद्धांत एवं युवाओं में मनोविज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर गौरीशंकर राजपूत, महेश असवाल, मोहनलाल, चंडी प्रसाद देवली, रमेश चंद्र जोशी, सुनीता भट्ट विनीता,संजीवनेगी, संजय भंडारी एवं आलोक द्विवेदी आदि प्रशिक्षार्थी उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ उठाया
