उत्तराखंड राज्य जूनियर U 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रारंभ

।।उत्तराखंड राज्य जूनियर U 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रारंभ।।

देहरादून, (उत्तराखंड) दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर आज विधिवत शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरुफूल सिंह द्वारा विजेता एथलीट्स को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।


प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से 92 बालक में 42 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। आज 18 इवेंट का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव के जे एस कलसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेगा वे 24 से 26 अप्रैल 2026 को तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाली 24वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ कर सकेंगे।

उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव के.जे.एस.कलसी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, संयुक्त सचिव मधुसूदन जोशी, आर एस रावत, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकेश कुमार के नेतृत्व में मनीष भट्ट, अवतार सिंह, हेमराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुद्दस्सिम अली, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, दिव्यानी रावत, कुमारी दिया बिष्ट, अखिलेश कोठारी, अफजाल बेग, आदित्य कुमार, अंकित भारती ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।

मंच का संचालन विजय रावत द्वारा बखूबी किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटों के नाम निम्नलिखित हैं :-

बालक वर्ग अंडर 20 :-
200 मी – उत्तरकाशी से पंकज। 800 मी – स्पोर्ट्स कॉलेज से सूरज सिंह। 3000 मी – उधम सिंह नगर से सौरव रावत। शॉट पुट – हरिद्वार से रेहान चौधरी। लांग जंप – हरिद्वार से आशीष कुमार। हैमर थ्रो – उधम सिंह नगर से वेदांत कन्याल।
बालिका वर्ग अंडर 20:-
200 मी – देहरादून से तनीषा भट्ट। 800 मी – अल्मोड़ा से कोमल बिष्ट। 3000 मी – चंपावत से सोनी। 5000 मी रेस वॉक – चंपावत से गीतिका मेहर। 400 मी हर्डल – पौड़ी गढ़वाल से दीक्षा धस्माना। लांग जंप – उधम सिंह नगर से निकिता सैनी। शॉट पुट – उधम सिंह नगर से वर्णिका त्यागी। हैमर थ्रो – देहरादून से आरुषि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *