जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का आयोजन
रूडकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में यातायात पुलिस रुड़की के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन करने, रेड लाइट का सम्मान करने, तेज गति से वाहन न चलाने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता अभियान में आमजन को बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर न केवल स्वयं का बल्कि दूसरों के जीवन की भी रक्षा की जा सकती है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में रुड़की के समस्त पीएलवी (अधिकार मित्र) सहित यातायात पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
रैली में प्रमुख रूप से पीएलवी दीपक कुमार,कविता पटवाल,सुमित,किरण सिंह, कोमल,आयुष,राजवीर,नूतन,अरविन्द,अनिल कुमार,अमिता शर्मा,ब्रजबाला,कृष्णा पाल,दीपा,राखी,खुशी,पूजा,शिवानी,मंगेश,सरिता, निक्की,मोनू,सोनिया,चंदा रानी,शहाबुद्दीन, राजेश,अरनिका, राज कुमार और सीपीयू पुलिस से मनोज कुमार यातायात पुलिस कर्मी कo, नाजिम व होमगार्ड टिंकू, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह जागरूकता रैली शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है” और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
