तीन दिवसीय प्रथम चरण (2027) जनगणना प्रगणक एवं जनगणना सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
नारसन, हरिद्वार ( उत्तराखंड) तीन दिवसीय प्रथम चरण (2027) जनगणना प्रगणक एवं जनगणना सुपरवाइजर प्रशिक्षण राजा महेंद्र प्रताप महाविद्यालय गुरुकुल नारसन में संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण 6 चरणों में पूरा होगा।
प्रथम चरण का प्रशिक्षण 9 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 11 अप्रैल 2026 तक चला। प्रशिक्षण के दौरान मकान की सूचीकरण एवं मकान की गणना के बारे में गहन जानकारी दी गई। चार्ज जनगणना अधिकारी नारसन नायब तहसीलदार ( युसूफ अली) ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन जनगणना की बारीकियां के बारे में अपने अनुभव साझा किए। साथी साथ उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण के 6 चरणों में पूरा होगा।

मास्टर ट्रेनर नंदराम नौटियाल एवं सौरभ कुमार संदीप भारद्वाज सुनील पाल ललित कुमार, अरविंद कुमार, अरविंद सैनी, गौतम जायसवाल एवं नीरज ममगई ने प्रशिक्षार्थियों को गहन जानकारी दी उन्होंने बताया की जनगणना के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनगणना 2027 में मकान की सूचीकरण करते समय जनगणना प्रगणक को भारत सरकार द्वारा निर्धारित 33 प्रश्नों को सभी व्यक्तियों से पूछने एवं डिजिटल माध्यम से अधिग्रहण हेतु प्राधिकृत किया गया है।
प्रशिक्षण की अंतिम दिन चार्ज जनगणना अधिकारी नारसन नायब तहसीलदार ( युसूफ अली) ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान की सूचीकरण एवं मकान की गणना पर ध्यान रहेगा। यह जनगणना कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 25 मई 2026 तक चलेगी।
अंत में चार्ज जनगणना अधिकारी नारसन, नायब तहसीलदार (युसूफ अली) ने सहयोगियों एवं प्रशिक्षणर्थियों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग के रूप में संदीप , शिवम चौहान , नईम, राजा महेंद्र प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार एवं विद्यालय स्टाफ का हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
