सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत-आर्यावर्त चौधरी प्रधानाचार्य।

सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत-आर्यावर्त चौधरी प्रधानाचार्य।

सूर्यकांत एवं संजीता ने 100 मीटर (फर्राटा दौड़)में प्रथम स्थान प्राप्त किया।।

नारसन। हरिद्वार। उत्तराखंड। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के के प्रांगण में चल रही 25 वी इसके बाद अंदर-19 माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह मे खेल प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर में सूर्यकांत में प्रथम स्थान, दूसरा स्थान विशाल दूसरा स्थान विशाल एवं तीसरा स्थान रितिक ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 100 मी में संजीता एवं निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ने प्रथम अंडर 17 बालक वर्ग 200 मीटर में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, हिमांशु गिरी ने दूसरा स्थान एवं ऋतिक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, अंडर 19 बालिका वर्ग में 200 मीटर में पूनम ने प्रथम, अंतिम ने द्वितीय स्थान एवं तीसरा स्थान प्रिया ने हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग में सूर्यकांत ने प्रथम, अर्पित ने दूसरा एवं तीसरा स्थान अर्जुन ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में 200 मीटर में आसू ने प्रथम, लकी ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान अर्पित ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग लंबी कूद में आदि ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान वर्णिता एवं तीसरा स्थान नंदिनी ने प्राप्त किया। गोला फेक अंदर-19 बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अंजलि सैनी एवं तीसरा स्थान सपना ने प्राप्त किया।

ब्लॉक खेल समन्वयक पवन रावण ने बताया की ब्लॉक से चयनित प्रतिभागी माध्यमिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो हरिद्वार में आयोजित नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधि करेंगे।
इस अवसर पर राजा प्रेम प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेताओं को मेडल प्रदान किया एवं विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत है। इस अवसर ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने मुख्य अतिथि आर्य व्रत चौधरी एवम् विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अरविंद राठी का स्वागत करके किया एवं उनका आभार प्रकट किया

खेलकूद प्रतियोगिता में संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, विपुल चौधरी, विवेक राठी, कुशलजीत, जयवीर, कपिल त्यागी, सौरभ पवार, मनीष कुमार, कुलदीप ,अलीशा चौधरी, गौरव कुमार, प्रभात कुमार, नंदराम नौटियाल, कार्तिक जोशी एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया

One thought on “सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत-आर्यावर्त चौधरी प्रधानाचार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *