गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर के राजनीतिक,सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की गणमान्य हस्तियों ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज का लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर के राजनीतिक,सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की गणमान्य हस्तियों ने आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज का लिया आशीर्वाद

रुड़की।ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक,शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम पहुंचकर पूज्य गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल एक परंपरा नहीं,बल्कि अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का पावन संकल्प है।

सनातन संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान दिया गया है,क्योंकि गुरु ही जीवन की सही दिशा और सन्मार्ग दिखाते हैं।आज के आधुनिक युग में हमारी युवा पीढ़ी का अपनी धर्म-संस्कृति और गुरु परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है।गुरु का आशीर्वाद व्यक्ति को हर कठिनाई से पार पाने की शक्ति देता है।कहा कि गुरुदेव का सानिध्य समाज का मार्गदर्शन करता है।आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज का सानिध्य और मार्गदर्शन सदैव समाज को धर्म,ज्योतिष और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।उनका ज्ञान,अनुभव और आशीर्वाद पूरे समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।इस अवसर पर गुरु जी का आशीर्वाद लेने वालों में प्रमुख रूप से राकेश गिरी,प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा,नरेंद्र सिंह नेगी,चेयरमैन, डोईवाला,पुरुषोत्तम डोभाल,भाजपा नेता,राधा भटनागर, सुलक्षणा सेमवाल,रविंद्र बेनीवाल,ज्योति भारद्वाज
नीलम चौधरी एवं पूजा वर्मा,समाजसेविका
सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता,विद्वान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।आश्रम में दिनभर गुरु पूजन,महाआरती और महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *