खेल धर्मनिरपेक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है_मिराज अहमद ,खंड शिक्षा अधिकारी नारसन।।

खेल धर्मनिरपेक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है_मिराज अहमद ,खंड शिक्षा अधिकारी नारसन।।

 

नारसन। हरिद्वार।

विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज नारसन के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो खो प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें नारसन ब्लॉक के केवल इंटर कॉलेज मंगलौर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला कला, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण, राजकीय उच्चतर माध्यमिक हरझोली जट, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज, विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का मन मोह लिया।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मिराज अहमद ने किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा की खेलकूद धर्मनिरपेक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर साने करीम सिद्दीकी, भरतवीर मलिक ने उपस्थित होकर मंच साझा किया।


विद्यालय के प्रबंधक सतीश सालार एवं प्रधानाचार्य दीपक सालार ने मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत करके किया। खो खो प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 14 में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला कला एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिब्बरहेड़ी के बीच खेला गया मैच के दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया
प्रतियोगिता के दौरान मनीषा, प्रियांशी, सानिया, शिवांगी, खुशी, प्रिंस, रुद्र चौधरी, हेमंत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय माध्यमिक खो खो प्रतियोगिता जो कि राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज में आयोजित होगी नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता के दौरान संजीव राणा, अरुण खरे , राजीव चौधरी, सौरभ कुमार, अलीशा चौधरी, प्रीति सैनी,सोनिया सैनी, मनीष काकरान, कुशलजीत,अनुज कुमार, प्रभात कुमार एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *