प्रभु श्रीराम ने किया ताड़का का वध,जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा पंडाल

प्रभु श्रीराम ने किया ताड़का का वध,जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा पंडाल

रुड़की।श्री रामलीला समिति बीटीगंज में रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया।दर्शक राक्षसी ताड़का के डरावने रूप को देखकर सहम गए।प्रभु श्री राम के ताड़का वध करते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।तीसरे दिन की रामलीला के शुभारंभ अवसर पर यजमान एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा आरती की गई तथा गणेश वंदना के साथ लीला की शुरुआत हुई।लीला की शुरुआत में राजा दशरथ के राम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुघ्न को गुरु विश्वामित्र के साथ शास्त्र और शास्त्र की शिक्षा के लिए आश्रम में भेजने से हुई।

आश्रम से शिक्षा लेकर लौटे राम लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र दशरथ से मांग कर राक्षसों के वध के लिए जंगल में ले गए,जहां विश्वामित्र ने राम,लक्ष्मण को मायावी राक्षसी ताड़का के कारण जंगल में साधु-संतों के हवन-यज्ञ नहीं कर पाने की बात बताई।इस दौरान ताड़का वहां पहुंच जाती है।ताड़का के तांडव के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ताड़का वध कर देते हैं।

ताड़का होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है।इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,युवा भाजपा नेता रचित अग्रवाल,समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल,भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,मनोज अग्रवाल,वरुण गोयल,शेखर सिंघल,नितिन गोयल,शिवम गोयल,अमन,निखिल तायल,विशाल गुप्ता,नवनीत गर्ग, राकेश कश्यप आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *