सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस व 2 कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम में 66 समस्याएं की गई दर्ज
जिलाधिकारी ने मौके पर 32 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्यक सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित।

हरिद्वार 22 सितंबर 2025
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोटा मुरादनगर मुजम्मिल अली ने ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर के कोटा खेड़ा में नदी द्वार तोड़े गए बांध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया एवं प्राथी सरदार अली ने ग्राम जोगवाला खानपुर में गांव की सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे से मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठीबेरी ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत खेल मैदान बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक उक्त भूमि संबंधित विभाग को नहीं प्रदान की गई जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत नया गांव में सैनिक कल्याण भवन बनवाए जाने को लेकर प्रथम पत्र दिया। समस्त ग्राम वासी गाड़ोवली ने ग्राम पंचायत गाड़ोवली के ब्लॉक बहादराबाद में गांव की आबादी से आने वाला गंदा पानी तालाब में आने से बीमारी होने के खतरे को लेकर शिकायत की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. मुस्तफा ने ग्राम पंचायत धनपुरा व ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में जल संस्थान द्वारा पेयजल व्यवस्था सुचारू करने एवं टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने को लेकर शिकायत की गई। कोमल पत्नी स्व जय कुमार ने अपनी पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने और बीपीएल राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्राथी आशिफ अली की जमीन जो ग्राम बड़ेडी राजपूताना में कुछ व्यक्तियो
