बीटीगंज में 106-वीं श्री रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ हुआ उद्घाटन,भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन में अपनाने का किया आह्वान

बीटीगंज में 106-वीं श्री रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ हुआ उद्घाटन,भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन में अपनाने का किया आह्वान

 

रुड़की।नगर में रामलीलाओं की धूम शुरू हो चुकी है।श्री रामलीला समिति रजि०बीटी गंज में 106-वीं भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार रात को हुआ,

जिसमें पंडित राजकुमार कौशिक,पंडित सचिन शास्त्री,पंडित रोहित जैमिनी,पंडित सत्येंद्र पूरी,पंडित कुलदीप शर्मा,पंडित रामगोपाल पाराशर,पंडित पवन वत्स,पंडित हर्ष शास्त्री तथा पंडित बबलू शर्मा आदि पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।रामलीला महोत्सव में आए यजमानों द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान

श्री गणेश की भी आरती की गई।वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अनाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग भारतीय संस्कारों को भी अपनाएं।उन्होंने कहा कि आज दुखों का कारण यही है कि हम संगठित परिवार को लेकर नहीं चल पा रहे हैं।भगवान श्रीराम का अपना पूरा जीवन त्याग की भावना पर आधारित था और जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढा तो भगवान ने अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया।कहा कि भगवान श्री राम का चरित्र जीवन अनुकरणीय है,

इसलिए हमें भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल के संचालन में श्री रामलीला महोत्सव में नगर की प्रथम महिला मेयर अनीता अग्रवाल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,

पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा यशपाल राणा,विधायक प्रदीप बत्रा,संजय अरोड़ा,अक्षय प्रताप सिंह,इंजीनियर चैरब जैन,चौधरी धीर सिंह,अरविंद कश्यप,डॉ०सौरभ गुप्ता,नितिन गोयल,गौरव कौशिक,सावित्री मंगला,नवीन जैन एडवोकेट,रविंद्र खन्ना,महेंद्र काला,गौरव मेहंदीरत्ता,संयोजक मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता,कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत गर्ग,प्रदीप परुथी व दीपक शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *