अज्ञात अस्थियों को सोलानी नदी शमशान घाट से विसर्जन के लिए हरिद्वार गंगा ले जाया गया,मंत्रोंच्चारण कर की गई मोक्ष की कामना

अज्ञात अस्थियों को सोलानी नदी शमशान घाट से विसर्जन के लिए हरिद्वार गंगा ले जाया गया,मंत्रोंच्चारण कर की गई मोक्ष की कामना

 

रुड़की।सोलानी नदी शमशान घाट समिति रुड़की द्वारा पांचवीं अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पचास के लगभग अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार ले जाया गया। नगर से प्रस्थान किए जाने से पूर्व पंडित रमेश शर्मा ने विधि-विधान तथा मंत्रोच्चारण कर इन सभी लावारिस दिवंगत आत्माओं के मोक्ष तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।समिति अध्यक्ष ठाकुर मांगू सिंह ने बताया कि इन सभी अज्ञात दिवंगतों का हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया तथा इसके बाद पूर्ण विधि-विधान से कलश यात्रा के

रूप में हरिद्वार में अस्थियों को विसर्जित के लिए यहां से ले जाया गया।इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने सोलानी नदी शमशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की तथा सभी लावारिस अस्थियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर समिति के महामंत्री श्याम सिंह,योगेंद्र प्रताप,करण सिंह,संजय सेवक,चिंकू कश्यप, कमल स्नेही,नवीन बजरंगी,महेश ठाकुर,विकास सैनी, विशाल कुमार,अधिराज ठाकुर,नमनश्री,तुषार गोयल व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *