डॉ०अतुल कृष्ण को महाकवि गोपाल दास नीरज सम्मान 

 

मेरठ।सुप्रसिद्ध शिक्षाविद,संस्थान निर्माता,समाजसेवी, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय समूह के संस्थापक डॉ०अतुल कृष्ण को ‘महाकवि गोपाल दास नीरज सम्मान‘ से विभूषित किया गया।महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन के महासचिव व गोपाल दास नीरज के सुपुत्र मृगांक प्रभाकर व फाउंडेशन के जनसम्पर्क सचिव तथा उत्तराखंड सरकार के भाषा संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष शायर प्रो०अफजल मंगलौरी ने डॉ०अतुल कृष्ण को सम्मान चिन्ह,शाल,पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि अतुल जी ने जहाँ शिक्षा,समाज,संस्कृति और चिकिसा विज्ञान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है,वहीं साहित्य सेवा के लिए भी जीवन का अमूल्य समय प्रदान किया है।सुभारती परिसर में हुए सम्मान समारोह में बोलते हुए प्रो०अफजल मंगलौरी ने कहा कि अतुल कृष्ण जी की महाकवि नीरज से घनिष्ठता और आत्मीयता एक परिवार के सदस्य के रूप में रही।महाकवि नीरज जी ने अतुल कृष्ण की मेधा और अवदानों को हमेशा सराहा और स्नेह-सम्मान प्रदान किया।सम्मान के बाद फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ०अतुल कृष्ण ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन की अनोखी और अकल्पनीय अनुभूति है।यह सम्मान श्रद्धेय नीरज के नाम पर है,यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है।उन्होंने कहा कि महाकवि नीरज जी ने साहित्य को आलोकित किया और हमें प्रेरणा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *