रोज़ खाने के बाद इस 1 पत्ते को चबा लें, बॉडी से सारे टॉक्सिन निकल जाएंगे और नसें पड़ जाएंगी हल्की, सदगुरु ने बताएं फायदे
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक पान का पत्ता न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को संतुलित रखने में मदद करता है। इसका एल्कलाइन नेचर बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
पान का पत्ता न केवल भारतीय संस्कृति और परंपराओं में खास स्थान रखता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी कम नहीं हैं। हिंदू धर्म में इसका उपयोग पूजा-पाठ में शुभ प्रतीक के रूप में किया जाता है, वहीं मुस्लिम समुदाय में इसे समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। पारंपरिक रूप से इसे कत्था, चूना और सुपारी के साथ खाया जाता है, खासतौर पर भोजन के बाद। खाने के बाद पान खाने का चलन न सिर्फ खाना हजम करने में मदद करता है बल्कि ये बॉडी से टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है।

साधारण सा दिखने वाला पान का पत्ता कई न्यूरोलॉजिकल परेशानियों में भी फायदेमंद हो सकता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक पान का पत्ता न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को संतुलित रखने में मदद करता है। इसका एल्कलाइन नेचर बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। पान के पत्ते का नियमित सेवन करने से शरीर की एक्टिविटी बेहतर होती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
रोज पान के पत्ते का सेवन करने से पेट की गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। पान का पत्ता दिमाग को एक्टिव करता है। इस पत्ते में सांप के ज़हर को कंट्रोल करने की भी ताकत है। इसका सेवन सीमित मात्रा में और बिना तंबाकू-सुपारी जैसे हानिकारक तत्वों के किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

पान का पत्ता कैसे न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम करता है दूर
पान के पत्ते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर शांत प्रभाव डालते हैं। इसका सेवन करने से तनाव कंट्रोल होता है, बेचैनी दूर होती है और मानसिक थकान दूर होती है। पान का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है जिससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिलते हैं। यह न्यूरोलॉजिकल कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है। पान की alkaline प्रकृति शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है। शरीर और दिमाग से टॉक्सिन को बाहर निकलने से न्यूरोलॉजिकल संतुलन बेहतर होता है।
पान के पत्ते के फायदे रोज खाने के बाद पान चबाने से ओरल हेल्थ दुरुस्त रहती है। पान का पत्ता मुंह के छालों को कंट्रोल करता है और ओरल हेल्थ में सुधार करता है। इसमें पाए जाने वाले गैस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण मुंह के घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। ये पत्ता बॉडी को हेल्दी रखना है और बीमारियों से बचाव करता है। पान के पत्ते का सेवन करने से गठिया और अस्थमा के मरीजों को फायदा होता है। इसके सूजनरोधी गुण इसे इन समस्याओं में फायदेमंद बनाते हैं।
