49वां सुप्रसिद्ध माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक होगा आयोजित

संवाददाता – विनोद गंगोटी (नरेंद्रनगर)

49वां सुप्रसिद्ध माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला इस साल शरदकालीन नवरात्रों के शुभ अवसर पर 22 सितंबर से 29 सितंबर तक नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा ।

मेले के सफल आयोजन के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद, नरेंद्रनगर के सामुदायिक भवन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में और जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेले की तैयारी, आवश्यक धनराशि की उपलब्धता, और इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कुंजापुरी मेला न केवल प्रदेश का एक प्रमुख मेला है, बल्कि यह आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन, और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण का भी केंद्र है। उन्होंने कहा, “यह मेला हमारे पर्यटन और विकास के प्रयासों को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।” उन्होंने मेले में जल संरक्षण, वनाग्नि जागरूकता, और उन्होंने कहा कि यह मेला नरेंद्रनगर की पहचान है। सभी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए मेले को सफल बनाएं। प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु बच्चों को खेल, शिक्षा और संस्कृति की ओर उन्मुख करें। उन्होंने भावी पीढ़ी के हित में प्रदेश को एजुकेशन और टूरिज्म हब के साथ ही कल्चर हब बनाने को कहा।

पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि इस बार का कुंजापुरी मेला न केवल मनोरंजन और धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश करेगा।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवार सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष फ़कोट दीक्षा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवांर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डीएफओ नरेंद्रनगर दिगनाथ नायक, डीएफओ टिहरी डैम संदीपा शर्मा, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीएमओ श्याम विजय सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *