कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विधानसभा में पद यात्रा निकालने के लिए जुटा रही थी समर्थकों की भीड

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विधानसभा में पद यात्रा निकालने के लिए जुटा रही थी समर्थकों की भीड

रुड़की। कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर वोट चोरी के मामले को लेकर देवबन्द विधानसभा में पद यात्रा निकालने के लिए अपने आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटाने में लगी सहारनपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घर में हाउस अरेस्ट कर कड़ी सुरक्षा लगा दी है,जैसे ही शाजिया नाज को हाउस अरेस्ट करने की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए है। पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था के साथ डटी हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से निकलने नहीं दे रही है। डॉ०शाजिया नाज ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है।वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम करना चाहती थी,किंतु पुलिस प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है और वह तो देश की प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस की कार्यकर्ता है,किंतु जिस तरीके से उन्हें कार्यक्रम करने से रोका गया वह लोकतंत्र की हत्या है।उन्होंने कहा कि भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है तथा आने वाले समय मे भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *