महक चौहान ने प्रदेश का नाम रोशन कर बढ़ाया अपने परिवार का गौरव उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड। भारतीय रग्बी टीम की सदस्य एशिया रग्बी में पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महक चौहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर देहरादून के डीएम शामिल बंसल एवं मेयर सौरभ थपरियाल, उत्तराखंड रग्बी संघ कोषाध्यक्ष व प्रशिक्षक आयु सैनी एवं सचिव यशवंत सिंह इस अवसर पर उपस्थित होकर महक चौहान का मनोबल बढ़ाया।
