देहरादून में भारी बारिश का सिलसिला जारी, माैसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में अलर्ट

प्रदेश में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून समेत अधिकांश क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश के दौर दर्ज किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की आशंका है। रायपुर में दो बच्चे नाले में बह गए जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

करीब एक घंटे हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, वहीं नदी-नाले ऊफान पर आ गए। बारिश के कारण रायपुर क्षेत्र में दो बच्चे नाले में बह गए, जिसमें से एक की मृत्यु हो गई।

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट

लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तामपान 31.1 जबकि न्यूनतम तापमान 24.3, पंतनगर में अधिकतम तापमान 34 वहीं न्यूनतम 25.6, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम 15.8 जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 23.6 वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *