युद्धस्तर पर जारी बचाव का कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा

हर्षिल, धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा स्थल से 135 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है, धराली के पास(गंगोत्री की तरफ) से लगभग 100 लोग तथा हर्षिल आर्मी गेट से नीचे की तरफ 35 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी,  प्रशांत आर्य एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  सरिता डोबाल द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और पल पल की अपडेट ले रहे है आज मौसम के खुलते ही घायलों व जनता को हैली सेवाओं द्वारा निकालने का काम लगातार जारी है अतरिक्त कार्यबल को आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजने की क़वायद जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *