सावन के प्रथम सोमवार पर क्षेत्रवासि लगे कांवड़ियों की सेवा में

जिला हरिद्वार के क़स्बा मंगलौर में सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राना के निर्देशन में शिव भक्तों ने कांवड़ियों की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वही आलोक द्विवेदी ने बताया की हर वर्ष की भती इस वर्ष भी हम लोग भोले के इन अनन्य भक्तों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं, चारों तरफ जय भोले की गूँज के नारों से आज हमारा हरिद्वार जिला ही नहीं बल्कि पूरा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश भी जगमग उठा है l जिस क्षेत्र से भी भोले बाबा के ये अनन्य भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था की कावड़ लेकर निकलते हैं वह पूरा क्षेत्र जगमगा उठता है, धन्यवाद लोग इन कौड़ियों की सेवा में दिन-रात निरंतर लगे रहते है l आज हम लोग इनकी सेवा में आये ये अवसर हमें मिला इसके लिए भी धन्य हो गए l
इस दौरान मनोज कटारिया, आलोक द्विवेदी, मुस्कान, रिया, प्रियांशी, शिवानी, हिमानी, चिंकी, पारुल, अब्दुल रहमान, खुशी, दीपांशी, राहुल , अभय, विकास एवं दीपक आदि शिव भक्तों ने उपस्थित होकर अपनी सेवा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *