जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बाल एवं किशोर श्रम विभाग के साथ बाल श्रम रोकने के लिए चलाया अभियान ।।।

जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बाल एवं किशोर श्रम विभाग के साथ बाल श्रम रोकने के लिए चलाया अभियान ।।।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद हरिद्वार( नवनीत सिंह IPS ) के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल अधिकारी AHTU (ओशिन जोशी ) के निकट पर्यवेक्षण में एवं शाखा प्रभारी वीरेन्द्र रमोला  के कुशल नेतृत्व में ।।।।

 AHTU एवम् बाल श्रम विभाग टीम ने ढंडेरा (कोतवाली रुड़की) क्षेत्र से एक बाल श्रमिक को कराया बाल श्रम से मुक्त।।।

 इसी क्रम में जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा श्रम विभाग एवम् चाइल्ड लाइन की टीम के साथ संयुक्त रूप से कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में बाल श्रम/बाल मजदूरी के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर होटल–ढाबों/ मोटर वर्कशॉप आदि अन्य जगहों पर चैकिंग की गई।
टीम चैकिंग करते हुए जब लक्सर रोड ढंडेरा क्षेत्र के करीम होटल पर पहुंची तो वहां पर एक बाल श्रमिक बाल श्रम(भट्टी पर रोटी बनाते हुए) करते हुए मिला जिसका काल्पनिक नाम (सुहेल पुत्र हामिद उम्र 14 वर्ष निवासी लंढौरा जनपद हरिद्वार )

टीम द्वारा बालक को नाबालिक होने के कारण तत्काल रेस्क्यू कर चाइल्ड लाईन के सुपुर्द कर तथा बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया । समिति द्वारा बालकों की काउंसलिंग कर और आवश्यक कार्यवाही करते हुए बालक उपरोक्त को उसके परिजनों (पिताजी हामिद नि0 उपरोक्त) की सुपुर्दगी में दिया गया ।।

श्रम परिवर्तन अधिकारी  विपिन कुमार  एवम् उनकी टीम द्वारा करीम होटल के संचालक  वसीम पुत्र इस्लाम निवासी लंढोरा जिला हरिद्वार के द्वारा बाल मजदूरी/बाल श्रम कराए जाने के सम्बंध में कोतवाली रुड़की में ( FIR NO 321/2026 ) में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 यथासंसोधित 2016 के अधि0 की 3A एवं धारा 14 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
इस प्रकार टीम द्वारा बाल श्रम /बाल मजदूरी में संलिप्त बालक को छुड़ाकर उसके भविष्य को बचाया गया।

टीम:–1 का0 मुकेश कुमार AHTU
2 का संदीप को0 रुड़की।
श्रम विभाग टीम:
 विपिन कुमार  (श्रम परिवर्तन अधिकारी)
एवम चाइल्ड लाइन से निर्मल,लोकेश, आदित्य तथा मु0 रहमान
सम्मिलित रहे ।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *