बसपाई नेताओं की इनकमिंग बंद, आउटगोइंग जारी

बसपाई नेताओं की इनकमिंग बंद, आउटगोइंग जारी

मायावती की पॉलिसी से 2027 का संकट गहराया

मायावती की सख्त संगठनात्मक पॉलिसी के बीच बहुजन समाज पार्टी में नेताओं की “इनकमिंग” लगभग बंद होती दिखाई दे रही है, जबकि “आउटगोइंग” लगातार जारी है। कई पुराने और सक्रिय नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों का रुख कर रहे हैं, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की राजनीतिक स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी में नए चेहरों को सीमित अवसर और अंदरूनी अनुशासन की कड़ी नीति के कारण संगठन विस्तार प्रभावित हो रहा है। वहीं लगातार हो रहे नेताओं के पलायन से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल भी प्रभावित पड़ रहा है।

ऐसे में 2027 के चुनाव को देखते हुए बसपा के सामने संगठन को मजबूत बनाए रखने और नए नेतृत्व को आगे लाने की बड़ी चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *