होनहार गरीब BBA में अध्ययनरत बालिका के उज्जवल भविष्य के लिए संस्था ने की फ़ीस जमा – साबरी

होनहार गरीब BBA में अध्ययनरत बालिका के उज्जवल भविष्य के लिए संस्था ने की फ़ीस जमा – साबरी

ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट HERATngo संस्था हमेशा से गरीब परेशान और हर मुसीबतज्दा लोगों के साथ हमेशा उनकी हर संभव मदद करने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती आई है

इसी कर्म में रेनू होशियारपुर पंजाब की पिछले काफी समय से कॉलेज की फीस जमा नहीं हुई थी रेनू BBA का कोर्स कर रही थी कि उनकी माता का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसकी वजह से उनके ग़रीब पिता उनकी फ़ीस जमा नहीं कर पा रहे थे पिछले महीने उन्होंने संस्था से सम्पर्क कर के अपनी पुरी जानकारी संस्था को पहुंचाई बाद में संस्था ने कॉलेज से संपर्क कर छात्र की पूरी जानकारी प्राप्त की और कालेज ने संस्था के सदस्यों को जानकारी दी कि पिछले साल से छात्र की फीस जमा नहीं हुई है संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारी ने रेनू को फीस जमा करने का आश्वासन दिया।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पीर मुहम्मद अब्बास साबरी ने बताया कि जो रेनु की पिछले एक साल से रुपए 21660 मात्र फीस रुकी आ रही थी उसको आज कालेज के खाता में सम्पूर्ण जमा किया गया और फीस जमा करने के बाद जब यह खबर रेनू और उसके परिवार को दी गई तो उनके चेहरे पर बेइंतहां है खुशियां झलक गई रेनू और उसके परिवार ने संस्था का और संस्था के सभी सदस्यों का सहयोगियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *