विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा विभावानी इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग से फोनिक्स यूनिवर्सिटी इमली खेड़ा, रुड़की में विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 125 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एग्रिकल्चर डिपार्टमेंट के प्रभारी एवं सभी संकाय अध्यापक, अध्यापको ने भाग लिया ।

एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के हेड ऑफ़ डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने कहा ,जल ही जीवन है अर्थात जहां पर जल होता है वहीं पर जीवन संभव है पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी पर ही जल पाया जाता है, प्रकृति द्वारा हमें निशुल्क जल दिया गया है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए, इसे व्यर्थ में बर्बाद करके जल संकट को बढ़ावा नहीं देना चाहिए इससे पूरी मानव जाति संकट में आने वाली है ,मनुष्य जानवरों ,पेड़ ,पौधे ,जीव जंतु ,सभी जल के कारण ही जिंदा है ,जल है तो हमारा कल भी सुरक्षित है ।

विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के निर्देशक राज बहादुर सैनी ने कहा कि आज का यह दिन जल के महत्व को याद दिलाता है ,और वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए लोगों को प्रेरित करता है ,इस वर्ष की थीम जल और लैंगिक समानता है ,इस थीम का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता तक पहुंचे एक मानव अधिकार है ,यह लैंगिक समानता के लिए बेहद जरूरी है ,हमें जल की बर्बादी रोकने हुए वेस्ट वाटर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देना चाहिए ।

शर्म योग संस्था अल्मोड़ा के निदेशक डॉक्टर अजय जोशी ने कहा कि ,पुरी दुनिया में ही पीने के पानी की कमी होती जा रही है, भारत भी इससे अछूता नहीं है ।

भारत के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मद्रास ,लखनऊ आदि बड़े शहरों में पीने के पानी की भारी कमी हो गई है ,जल की, अत्यधिक बर्बादी के कारण ,हर राज्य में जल का स्तर नीचे जा रहा है ।जिसका एक ही समाधान है, जल का अधिक से अधिक सदुपयोग करें, और जल का शुद्धिकरण करके, उन्हें प्रयोग में लाया जाए। अपशिष्ट जल प्रबंधन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर् दिया जाए ।

फोनिक्स यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग के डॉक्टर नारायणी ,ईशा अग्रवाल, अमित कुमार ,अंकिता गिरी, मिलीना, राम रावत आदि ने भी जल बचाने एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन रेन वाटर हार्वेस्टिंग की विभिन्न तकनीको पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी परिवार के शुभम कुमार काजल सिंह कुश अग्रवाल तनु चौहान रवि प्रतापी और विभावानि इंडिया के उत्तराखंड कोऑर्डिनेटर ,श्री राज बहादुर सैनी ने भी भाग लिया ।,इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 125 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
