बहादराबाद एवं नारसन ब्लॉक की संयुक्त खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

हरिद्वार। उत्तराखंड। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में रोशन कुमार जिला युवा अधिकारी ( मेरा युवा भारत) हरिद्वार एवं धर्म सिंह रावतके निर्देशन में बहादराबाद और नारसन ब्लॉक की संयुक्त ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक अंकुल चौहान (बहादराबाद) एवम् राष्ट्रीय स्वयं सेविका अनीता (नारसन) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य केवीएम पब्लिक स्कूल दीपक सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया एवं उपस्थित खेल प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग, खो खो बालिका वर्ग, 400 मीटर दौड़ बालक, बालिका लंबी कूद बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गुलाब सिंह एवं तनु कुमारी ने निष्पक्ष ढंग से निभाई।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग में रोज लायन युवा मंडल ज्वालापुर प्रथम रहा, दूसरे स्थान पर उपविजेता नसीरपुर कला युवा मंडल रहा एवं तृतीय स्थान पर महाराणा प्रताप युवा मंडल गंगा दासपुर रहा।
खो खो बालिका वर्ग में रंजीतपुर क्लब प्रथम विजेता, दूसरे स्थान पर रोज लाइन क्लब उपविजेता रहा। एवं तीसरे स्थान पर संतर्षह रहा।
400 मी दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य, दूसरा स्थान अंकुश एवं तीसरा स्थान अमित ने प्राप्त किया। 400 मी बालिका वर्ग में जसप्रीत ने प्रथम, आकांक्षा ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान सुहाना ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में अमित ने प्रथम, दूसरा स्थान आदित्य एवं तीसरा स्थान लकी ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काजल, दूसरा स्थान अनुष्का एवं तीसरा स्थान हिमांशी ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में नितिन चौहान, नेत्रपाल चौहान, कोमल, युवा मंडल सदस्य निशा, प्रियांशु, अंकुश, विकास , राहुल, रेशमा, काजल, लवी, अभिषेक, तनु, नैंसी, सोनिया, खुशी, रितिका एवं महफूज आदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।
