नगर में छठ महापर्व की रही धूम,युवा भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

नगर में छठ महापर्व की रही धूम,युवा भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

रुड़की।छठ महापर्व नगर में श्रद्धा तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायक पंडित धनंजय मिश्रा ने धार्मिक भजनों से की प्रस्तुति दी।

पूर्वांचल एकता समिति रुड़की के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने छठ महापर्व कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे युवा भाजपा नेता तथा वरिष्ठ समाजसेवी अक्षय प्रताप सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया। छठ महापर्व में आए हजारों की संख्या में भक्तजनों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बहुत ही श्रद्धा और भक्ति का पर्व है,जो उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड में ही नहीं,बल्कि देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे भारतवर्ष में बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इस पर्व में यह उपवास रखकर छठ मैया की विशेष पूजा की जाती है,वहीं आज के दिन नदी घाट पहुंचकर सूर्य को अर्ध देते हैं तथा विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।इस अवसर पर अशोक कुमार,अभय कुमार व पप्पू कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *