डिजिटल मॉनिटरिंग की दिशा में बड़ा कदम: उधम सिंह नगर में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत एमआईएस (MIS) प्रशिक्षण आयोजित
अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग (परियोजना निदेशक – उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति) सुश्री झरना कमठान एवं मुख्य विकास अधिकारी

दिवेश शाशनी के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय, विकास भवन रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में IFAD (आईएफएडी) वित्तपोषित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत एमआईएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा द्वारा की गई, जिसमें समस्त विकासखंड स्तरीय टीम एवं सीएलएफ (CLF) स्तरीय टीम के सदस्यों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (MIS) के प्रभावी उपयोग, डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजना के समस्त कार्यों को एमआईएस प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि सभी गतिविधियों का संचालन ऑनलाइन, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। इससे न केवल कार्यों की निगरानी सुदृढ़ होगी, बल्कि वास्तविक समय (real-time) में डेटा उपलब्धता के माध्यम से निर्णय लेने की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय टीम से अंजू जे, तपस्या एस एवं हर्षमणि नौटियाल सहित जनपद स्तरीय समस्त सहायक प्रबंधकों द्वारा सहभागिता की गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं को समझा तथा एमआईएस के उपयोग से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा सभी प्रतिभागियों को परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एमआईएस के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि यह प्रणाली ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त एवं परिणामोन्मुख बनाएगी।
