।। ऋषि बौद्धोंउत्सव वेद कथा प्रारंभ।।
।।ईश्वर सर्वोच्च एवं सर्वव्यापी है_स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी।।

रुड़की, हरिद्वार, (उत्तराखंड) सुभासगंज, बीटी गंज आर्य समाज के तत्वाधान में ऋषि बौद्धोंउत्सव वेद कथा आज प्रारंभ हुई इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी ने अपने संबोधन में ईश्वर के स्वरूप का वर्णन किया उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वोच्च एवं सर्वव्यापी है।
वहीं दूसरी ओर भजनों उपदेशिका विदुषी सविता आर्य जी ने अपने भजनों के द्वारा उपस्थित भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया ।
वेद कथा प्रारंभ होने से पूर्व पुरोहित निरंजन देव जी द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ एवं यजमान के रूप में अक्षय शर्मा परिवार सहित उपस्थित रहे।
आर्य समाज के प्रधान उदयवीर ने बताया कि यह कथा 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2026 को आर्य उपवन मैं समाप्त होगी।

इस अवसर पर विजय सिंह वर्मा , सतीश आर्य, राजकुमार अनेजा, डॉक्टर अरुण कुमार राठी, चौधरी सत्यपाल सिंह एवं राकेश कुमार सहित उपस्थित भक्त जनों ने वेद कथा एवं भजन का रसपान पान किया।
