पिछले एक माह से रमज़ान किट अब ईद किट तकसीम का सिलसिला लगातार जारी-गुलफराज अली

पिछले एक माह से रमज़ान किट अब ईद किट तकसीम का सिलसिला लगातार जारी-गुलफराज अली


ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट के माध्यम से गरीब असहाय विकलांग विधवा महिलाओं को ईद किट और राशन वितरित किया गया ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव पीर एम.अ.साबरी ने बताया की पिछले एक महीने से लगातार हमारा ट्रस्ट गरीब मजदूर परेशान परिवारों को चिन्हित करके उन तक रमज़ान किट पहुंचा रहा था और अब ईद किट जिसमें राशन के साथ साथ कपड़े , जूते , सवईया, शीर खुरमे का मुकम्मल सामान पहुंचा रहा है और लगातार ऐसे परिवारों को तलाश करके उन तक ईद कीट पहुंचाई जा रही है।
आज चुड़ियाला ,शाहपुर, चोली, छापुर, आदि गांवों के परिवारों को आटा, चावल, दाल, नमक,चीनी, चाय पत्ती, रिफाइंड, आलू, प्याज, लहसुन , डिटर्जेंट पाउडर, साबुन, कपड़े, जूते, आदि सामान पहुंचाया गया हमारा ट्रस्ट सभी त्योहारों पर त्योहार के नाम से किटे वितरित करता है। और ऐसे सभी परिवारों के बच्चों को शिक्षा की और ले जाकर उनको शिक्षा ग्रहण कराता है और ट्रस्ट किताबें कॉपी पेंसिल स्कूल की फीस आदि सभी ऐसे परिवारों को निःशुल्क उपलब्ध कराता है।
आज के कार्यक्रम मे सभी लाभार्थियों से उनके बच्चों के शिक्षा हेतु चर्चा करते हुए बच्चों के अंकतालिका के ऊपर चर्चा हुई और जो बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए हैं ईद के बाद ट्रस्ट ऐसे सभी बच्चों को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाएगा।
आज ईद कीट प्रोग्राम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगणों सदस्यों के साथ साथ साजिद अली, फ़रमान, उस्मान अली, सोनू आदि ने राशन पैक कर लाभर्थियों तक पहुंचाया और सभी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *