।। नारसन ब्लॉक (न्याय पंचायत खेल महाकुंभ 2025) प्रतियोगिता संपन्न।।

।। नारसन ब्लॉक (न्याय पंचायत खेल महाकुंभ 2025) प्रतियोगिता संपन्न।।

नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड) नारसन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत खेल महाकुंभ 2025 आज 30 दिसंबर 2025 को संपन्न हुये । 29 दिसंबर 2025 से यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लिबहैंरी, लाठर देवा हूण, एवं गाथा रोना के प्रतिभावान अंडर 14 एवं अंदर-19 वर्ग के छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
मंच का संचालन वीर सिंह पवार ने किया।


प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 19 बालिका वर्ग 1500 मी मे शिवानी ने प्रथम, मुस्कान ने दूसरा स्थान एवं रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 400 मी अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी नेप्रथम, मुस्कान ने दूसरा एवं शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 100 मी मे मुस्कान ने प्रथम स्थान दूसरा स्थान आंचल एवं तीसरा स्थान शैली ने प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में 200 मीटर में रितिक ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान वंश ने एवं तीसरा स्थान राजा ने प्राप्त किया, 400 मी बालक वर्ग में कार्तिक परमार ने प्रथम, दूसरा स्थान वन स एवं तीसरा स्थान तनिष्क ने प्राप्त किया, 800 मी बालक वर्ग में कार्तिक परमार ने प्रथम जयदेव ने दूसरा स्थान एवं दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 1500 मी बालक वर्ग में वंश ने प्रथम अनमोल दूसरा स्थान कुणाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 को  बालिका में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन ने प्रथम स्थान एवं भरत सिंह इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर-19 बालक वर्ग में खो-खो के खेल में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन ने प्रथम स्थान एवं भरत सिंह इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 को को बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण ने प्रथम स्थान एवं भरत सिंह इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 लंबी कूद बालक वर्ग में तुषार नेप्रथम, आकाश ने दूसरा एवं हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में रितिक ने प्रथम, तनिष्क ने दूसरा स्थान एवं प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के दौरान अरविंद सिंह, प्रदीप मिश्रा, विपिन तोमर, सौरभ पवार, सतीश पवार, वीर सिंह पवार,अब्दुल रहमान, विपुल सालार, सूरजभान एवं आलोक द्विवेदी, मोहम्मद इकराम ,पुलकित लोहान आदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।
प्रतियोगिता के अंत में ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी नारसन (संदीप खरकियाल), खंड शिक्षा अधिकारी नारसन (सनी साने करीम सिद्दीकी), एवं ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन (पवन राना) नई सफलता पूर्वक प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *