ट्रस्ट ने ग़रीब छात्रा की फीस जमा कर छात्रा के सपने को लगाए पंख-पीर साबरी

ट्रस्ट ने ग़रीब छात्रा की फीस जमा कर छात्रा के सपने को लगाए पंख-पीर साबरी

 

मिशन कोई ना रहे अशिक्षित के तहत ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट पिछले दस सालों से शिक्षा पर कार्यरत है जिसने अभी तक बहुत से बेसहारा, अनाथ बच्चों और विकलांग बच्चों को शिक्षा दिलाने में हर प्रकार से सहयोग किया है इसी क्रम मे आज भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेहट मे एक परिवार के मुखिया बीमार होने से नवी क्लास की छात्रा की सत्र 2025/26 की फीस जमा ना होने के कारण पढ़ाई छूटने की कगार पर ही थी कि ह्यूमन इफेक्टिव रीलीफ एडवांस ट्रस्ट के संज्ञान मे आते ही ट्रस्ट के सचिव पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अलतबर्राई ने परिवार से संपर्क कर फीस जमा करने का वादा करते हुए छात्रा को आश्वासन दिया और आज भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेहट मे पहुंच कर स्कूल के प्रबंधक संगीत भारद्वाज को छात्रा की फीस देकर दोबारा से पढ़ाई शुरू कराई छात्रा और उसके परिवार ने संस्था का शुक्रिया अदा करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को दुआएं दी।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय फाउंडर पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अल्तबर्राई ने बताया की हमारी संस्था के बहुत से उद्देश्य हैं जिनमें मुख्य उद्देश्य हैं कोई भूखा ना सोए कोई अनपढ़ ना रहे कोई बीमार ना रहे इन्हीं उद्देश्यों पर पिछले लंबे समय से संस्था काम कर रही है मिशन कोई ना रहे अशिक्षित के तहत आज भी संस्था ने ग़रीब छात्रा की फीस जमा रुपए 15600 का चैक सोंपते हुए छात्रा को प्रोत्साहित किया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थनाएं की।

स्कूल के प्रबंधक संगीत भारद्वाज ने स्कूल में पढ़ रहे हैं अनाथ और गरीब बच्चों के बारे में अवगत कराते हुए संस्था से अनुरोध किया कि इन स्टूडेंट की आर्थिक सहायता के लिए भी विचार किया जाए संस्था के अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया कि इन बच्चों के लिए भी संस्था की मीटिंग में प्रस्ताव रखा जाएगा।

इस अवसर पर ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट के सदस्यगण व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गल्फराज अली भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *