प्रेस क्लब महानगर रुड़की,रजि०में सर्वसम्मति से चुनाव हुए सम्पन्न,प्रिंस शर्मा अध्यक्ष तथा मोनू शर्मा ने संभाली महामंत्री की कमान
रुड़की। प्रेस क्लब महानगर,रुड़की (रजि०) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज श्रीगार्डन,रुड़की में आयोजित की गई।बैठक वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में हुई,जिसमें वार्षिक चुनाव प्रक्रिया को सर्वसम्मति से संपन्न कराने पर आम सहमति बनी।पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा,

वहीं पत्रकार साथियों ने संगठन की मजबूती और एकता का संदेश भी दिया।वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रिंस शर्मा,महामंत्री पद पर मोनू शर्मा,उपाध्यक्ष पद पर आरिफ नियाजी,सचिव पद पर सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत निर्वाचित हुए।इसके साथ ही क्लब के छह डायरेक्टर्स (निदेशक) के रूप में चौ०अनवर राणा,प्रवेज आलम,देशराज पाल,अमित शर्मा, पुनीत रोहिला और विशाल यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद नए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी।

माहौल में आपसी सौहार्द और उत्साह साफ झलक रहा था।नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस शर्मा व महामंत्री मोनू शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब महानगर रुड़की को नई ऊर्जा,नई सोच और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।हम पत्रकारों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाना चाहते हैं।क्लब को सामाजिक,पत्रकारिता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी,सचिव सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।प्रेस क्लब को पारदर्शी,निष्पक्ष और सक्रिय मंच के रूप में स्थापित करना हमारी साझा जिम्मेदारी है।पत्रकार साथियों की हर समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।डायरेक्टर चौ०अनवर राणा ने कहा कि प्रेस क्लब की एकजुटता ही इसकी ताकत है। हम सभी नई टीम को पूरी मजबूती के साथ सहयोग देंगे।क्लब को ऐसे मंच के रूप में विकसित किया जाएगा,जहाँ हर पत्रकार अपनी बात निडर होकर रख सके और संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहे।बैठक के अंत में वरिष्ठ सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई टीम प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।इस दौरान प्रिंस शर्मा,मोनू शर्मा,आरिफ नियाजी,राव शहजाद राजपूत,सलमान मलिक, प्रवेज आलम,अमित शर्मा,अनवर राणा,देशराज पाल,पुनीत रोहिला,विशाल यादव,मनोज अग्रवाल,अरशद हुसैन,संदीप चौधरी,असलम अंसारी,शादाब अली,दीक्षा गुप्ता,मनीष ग्रोवर,फिरोज खान,श्यामसुंदर,सोनू कश्यप,नरेंद्र कुमार,मोहम्मद आलम,संदीप कश्यप,दिलशाद खान,विशाल शर्मा,आसिफ खान,इसरार मिर्जा,मोहम्मद नाजिम आदि पत्रकार मौजूद रहे।
