मंगलौर सांसद खेल महोत्सव 2025 प्रतियोगिता संपन्न। लवी 4, अर्पित, तनु एवं भव्या ने बाजी मारी राजा महेंद्र प्रताप प्रेम डिग्री कॉलेज

मंगलौर सांसद खेल महोत्सव 2025 प्रतियोगिता संपन्न। लवी 4, अर्पित, तनु एवं भव्या ने बाजी मारी

नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड) राजा महेंद्र प्रताप प्रेम डिग्री कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय विधानसभा मंगलौर सांसद खेल महोत्सव 2025 प्रतियोगिता संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, कुर्सी रेस, चम्मच रेस, 100 मी एवं 400 मीटर रेस में प्रतिभागियों ने भाग लिया।


इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गाना राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ मधु सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर प्रवीण सिद्धू ( ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी नारसन) संदीप खरकियाल(प्रधानाचार्य राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन) आर्यावर्त चौधरी एवं चौधरी अजीत सिंह ने मंच पर उपस्थित होकर किया । इस दौरान वंदे मातरम गीत उपस्थित प्रतिभागियों एवं सहयोगियों ने मिलकर गाया ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 100 मीटर रेस के साथ हुआ 100 मीटर रेस बालक वर्ग में लवीं4 ने प्रथम स्थान अर्पित ने दूसरा स्थान एवं विमर्श चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में तनु ने प्रथम, भव्या ने द्वितीय एवं तीसरा स्थान महिमा ने प्राप्त किया। 400 मी बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, भव्या ने द्वितीय एवं रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 400 मीटर बालक वर्ग में लवी 4अनंत ने दूसरा स्थान केवल अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में लिवरहरी ने प्रथम दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान हरजोली जट ने प्राप्त किया बालिका वर्ग में लिवरहैरी प्रथम एवं नारसन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पीट्टू रेस बालिका वर्ग में लिबहैरी ने प्रथम एवं नारसन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वॉलीबॉल बालिका वर्ग में राजीव गांधी नवोदय लंढौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चम्मच रेस विराट ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना, संजीव राणा, विवेक राठी, कुशलजीत, विपुल कुमार, राजीव चौधरी, पुलकित लोहान, अरुण खरे, आयुष्य सैनी, अनुराग राठी, आलोक द्विवेदी, प्रीति सैनी, परमिंदर मलिक , कुलदीप मलिकएवं अरविंद चौधरी आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *