सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता संपन्न। हिमांशु, वंशिका एवं अभिजीत चौधरी प्रथम।
नारसन। हरिद्वार। (उत्तराखंड)राज्य शैक्षिक अनुसंधान संस्थान परिषद देहरादून के निर्देशन में सामाजिक विज्ञान महोत्सव संपन्न!
14 नवंबर 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गदर जुड़ा में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2025- 26 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें संकुल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेडी कलां, पालबस्ती, गदरजुड़ा , पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्वाखेड़ी तथा पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक

भाग लिया! प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण के हिमांशु ने भाषण प्रतियोगिता, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गदरजुडा की वंशिका ने मॉडल प्रतियोगिता तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कलां के अभिजीत चौधरी ने सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी 19 नवंबर 2025 को होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ! कार्यक्रम संकुल प्रभारी नेहा परवीन के सफल निर्देशन में सुचारु रूप से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में विवेक राठी, कुलदीप सिंघल,मनोज चौधरी, सुभाष चंद्र, आलोक द्विवेदी, ठाट सिंह आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया ।
